‘अगर मेरा कहा नहीं मानेगी तो तुम्हें मार डालूँगा’, एकतरफा प्यार में मुस्लिम युवक ने युवती को जिंदा जलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2022

दुमका/रांची। झारखंड के दुमका में मंगलवार को शाहरुख नामक एक युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 साल की युवती को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने ‘पीटीआई/भाषा’ को बताया कि रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान रविवार तड़के ढाई बजे युवती की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवती अंकिता का शव दुमका लाया जायेगा। उन्होंने बताया कि युवती के जेरुवाडीह मोहल्ले स्थित घर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। गौरतलब है कि 23 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शाहरुख ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर पड़ोस के व्यवसायी संजीव सिंह की 19 वर्षीय बेटी अंकिता पर देर रात सोते समय खिड़की से पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दी थी, जिसमें वह 90 प्रतिशत जल गयी थी।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट