मुसलमानों पर हमले हो रहे, मस्जिदें नष्ट की जा रहीं :फारूक अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

जोधपुर (राजस्थान)| जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मुसलमानों के डर को दूर करने का सरकार से सोमवार को अनुरोध किया और आरोप लगाया कि समुदाय के लोगों पर हमले हो रहे हैं तथा उनकी मस्जिदें ‘नष्ट’ की जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, एक आम नागरिक की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम देश में देखते हैं, तब नजर आता है कि मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं, उन्हें पीटा जा रहा है और मस्जिदें विस्फोट कर उड़ाई जा रही हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके शिकार हम होंगे, जो भारत के साथ खड़े हैं। हम मारे जाएंगे क्योंकि भारत के सिवा हमारे पास रहने के लिए कोई और जगह नहीं है। हम समान हैं लेकिन जो स्थिति बन रही है वह डर पैदा करती है और उसे (सरकार को) इसका हल करना होगा।’’

अब्दुल्ला ने कहा कि भारत-पाक के बीच संबंधों में तनाव के चलते हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संबंध प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने केंद्र पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि वे चीन के साथ वार्ता कर सकते हैं, जबकि वह भारत के भू-भाग में है तथा प्रतिदिन और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम चीन के साथ वार्ता कर सकते हैं तो पाकिस्तान के साथ क्यों नहीं। चीन हमारे क्षेत्र में है और प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है।’’

उन्होंने जम्मू कश्मीर की मौजूदा स्थिति के बारे में कहा, ‘‘मीडिया वहां स्वतंत्र नहीं है। कोई भी स्वतंत्र रूप से लिख नहीं सकता और यदि आप ऐसा करेंगे तो जेल जाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए

उन्होंने चीन और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा , ‘‘हम उनके बीच फंस गये हैं। हम नहीं जानते कि क्या किसी दिन युद्ध होगा। सिर्फ हमें ही भुगतना होगा। हम मारे जाएंगे।

प्रमुख खबरें

घर पर 2 आसान स्टेप्स में नापें सही Bra Size, समझें Band और Bust का सही तरीका

NC MLA Altaf Kaloo पर सुरक्षाकर्मी से हाथापाई का आरोप, Anantnag Police ने दर्ज किया केस

Kolkata में India-Brazil फुटबॉल मैच: सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सीरिया में कट्टरपंथी बना था Flydubai का आरोपी को-पायलट, UAE में शुरू हुई जांच