प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी की बेटी ने कहा, मुसलमानों को बिना वजह किया जा रहा बदनाम

By अनुराग गुप्ता | Jun 16, 2022

लखनऊ। भाजपा निलंबित नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हिंसा भड़की। जिसको लेकर सरकार सख्त है। पिछले जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में भारी बवाल हुआ था। ऐसे में हिंसा में शामिल आरोपितों की लगातार पहचान की जा रही है। इसी बीच हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद की बेटी और छात्र-कार्यकर्ता आफरीन फातिमा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुसलमानों को बिना वजह बदनाम किया जा रहा है। 

छात्र-कार्यकर्ता आफरीन फातिमा ने बताया कि उस घर में हमारी छोटी बहन का जन्म हुआ था। वह घर उसके जितना ही छोटा था। यह हमारी जगह थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां को पौधों से बहुत लगाव था और विध्वंस के दौरान उनके घर के बर्तन उखड़ गए। हमने देखा कि गमले में लगे पौधे गिर रहे हैं। हमारे पास 500 से अधिक गमले वाले पौधे थे। मुझे लगता है कि हर पौधा उन्हें कोस रहा होगा। इससे मुझे थोड़ी राहत मिलती है।

इसी बीच उन्होंने बताया कि मुसलमानों को बिना वजह बदनाम किया जा रहा है। मुसलमानों को तो कुछ करना ही नहीं पड़ता। मुझे यकीन है कि अगर इलाहाबाद में कोई विरोध नहीं होता तो मेरे पिता को इस तथ्य के कारण दोषी ठहराया जाता कि वह इलाहाबाद में बढ़ती असहिष्णुता को स्वीकार कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: कपिल सिब्बल ने प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर कहा, बुलडोजर की संस्कृति पनप रही है 

आपको बता दें कि प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद के घर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। जहां पर आफरीन फातिमा और उसका परिवार रहा करता था। इतना ही नहीं अधिकारियों का कहना है कि घर को जमींदोज करते समय उसकी तलाशी ली गई थी, जहां से एक पर्चे का फटा हुआ टुकड़ा मिला था। जिसमें हिंसा भड़काने वाला संदेश लिखा हुआ था।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत