कपिल सिब्बल ने प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर कहा, बुलडोजर की संस्कृति पनप रही है

Kapil Sibal
ANI

प्रयागराज में प्राधिकारियों द्वारा हिंसा के एक आरोपी का ‘‘अवैध रूप से निर्मित’’ मकान ढहाए जाने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि कानून के सोने पर ‘‘बुलडोजर की संस्कृति पनपती है।’’

नयी दिल्ली। प्रयागराज में प्राधिकारियों द्वारा हिंसा के एक आरोपी का ‘‘अवैध रूप से निर्मित’’ मकान ढहाए जाने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि कानून के सोने पर ‘‘बुलडोजर की संस्कृति पनपती है।’’ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का मकान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को गिरा दिया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के हल्लाबोल पर स्मृति ईरानी का तंज- ये लोकतंत्र नहीं, बल्कि गांधी परिवार की संपत्ति बचाने का प्रयास है

इससे एक दिन पहले सहारनपुर में दंगों के दो आरोपियों की संपत्तियां ढहाई गयी। सहारनपुर में भी पथराव हुआ था। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रयागराज : कानून के सोने पर बुलडोजर की संस्कृति पनपती है। देश बदल रहा है।’’ हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले सिब्बल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में चुने गए हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़