महाराष्ट्र में मुसलमानों को शिक्षा और रोजगार में मिलेगा आरक्षण

By अभिनय आकाश | Feb 28, 2020

एक तरफ उद्धव ठाकरे के हनुमान कहे जाने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत अयोध्या पहुंचे और उद्धव ठाकरे के सात मार्च को अयोध्या दौरे की तैयारियों का जायजा लिया है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने मुसलमानों को सरकारी स्कूल और कॉलेज में पांच फीसदी आरक्षण को हरी झंडी दे दी है। शिवसेना की गठबंधन सरकार ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए मुसलमानों को शिक्षा और रोजगार में आरक्षण देने को लेकर अध्यादेश लाने का एलान किया है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना का तंज, पूछा- जब दिल्ली हिंसा में जल रही थी तो कहां थे अमित शाह?

एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि जल्द ही इस आशय का कानून विधानसभा से पारित किया जाएगा। मलिक ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए शैक्षिक आरक्षण पर हाई कोर्ट ने जो सहमति दी है, उसे देखते हुए, महाराष्ट्र विकास गठबंधन सरकार जल्द से जल्द एक कानून बनाकर मुस्लिम आरक्षण को लागू करने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल