Reasi Bus Terror Attack: जड़ से मिटाना होगा, जम्मू हमले पर भड़का भारत का दोस्त इजरायल

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

जम्मू कश्मीर में जिस बात का डर था वही हुआ। आतंकियों ने सिर उठाना शुरू कर दिया है। हैरानी की बात देखिए कि जिस दिन चुनावों के नतीजे आए कश्मीर में उसी दिन एक प्राचीन शिव मंदिर में आग लगने की खबर सामने आई। वहीं जिस दिन पीएम मोदी ने शपथ ली उसी दिन जम्मू कश्मीर के रियाशी में आतंकवादियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस पर अटैक कर दिया। इस बस में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तीर्थ यात्री थे। 10 की मौत हो गई और 32 घायल है। ये हमला सीधे सीधे भारत को चुनौती है। सर्जिकल स्ट्राइक की मांग उठ रही है और अब तो इजरायल ने भी इस हमले पर बयान दे दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir बस हमले में जिंदा बचे व्यक्ति ने बताई भयावहता आपबीती, 'आतंकियों के सामने हमने मरने का नाटक किया, चुप रहे'

अमित शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि आतंकियों को ढूंढ़कर निकाला जाएगा और किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। अमित शाह ने कहा कि  उपराज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से बात की और घटना की जानकारी ली। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून की मार झेलनी पड़ेगी। स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ईश्वर मृतकों के प्रियजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे। पीएम मोदी भी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। भारतीय सेना एक्शन में आ गई है। ड्रोन और हेलीकॉप्टर उतार दिए गए हैं।  

प्रमुख खबरें

Punjab Law-Order पर कांग्रेस का हमला, पीड़ितों के घर पहुंचेंगे सचिन पायलट

SIR पर MK Stalin ने की मिलीभगत, TVK नेता आधव अर्जुन का बड़ा आरोप

Delhi में झमाझम बारिश के बीच IMD ने जारी किया Red Alert

Ukraine ने Russia के Ryazan तेल रिफाइनरी पर दागे ड्रोन और मिसाइलें