Best Tourist Spot: राजस्थान के कश्मीर को जरूर करें एक्सप्लोर, हसीन वादियों में बिता सकेंगे सुकून के पल

By अनन्या मिश्रा | Sep 13, 2024

 अक्सर लॉन्ग वीकेंड आने पर घूमने के शौकीन लोग ट्रिप प्लान कर घूमने के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने वीकेंड को घूमकर बिताना चाहते हैं और आप कहीं दूर भी नहीं जाना चाहते हैं, तो आप दिल्ली से सटे राजस्थान जा सकते हैं। बता दें कि राजस्थान में एक ऐसी जगह है, जो खूबसूरती के मामले में कश्मीर को मात देती है।

इसे भी पढ़ें: Budget Tour Packages: महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है ये IRCTC के टूर पैकेज, अभी से बुक करें लें टिकट

राजस्थान का कश्मीर

राजस्थान के गोरमघाट को यहां का कश्मीर कहा जाता है। यह जगह उदयपुर से 130 किमी दूर है। गोरमघाट मारवाड़ और मेवाड़ की सीमा पर है। यहां पर खामली घाट है। जिसको देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं। वहीं विदेशी टूरिस्ट भी यहां आते हैं।

बता दें कि ट्रैकिंग के शौकीन लोग गोरम घाट में ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। ट्रैकिंग के लिहाज से यह जगह काफी शानदार है। आप यहां पर ट्रैकिंग के दौरान ऊंची-ऊंची पहाड़ियों और प्रकृति का हसीन नजारा देख सकते हैं। गोरम घाट रेलवे स्टेशन का ट्रैक पीछे से गोरखनाथ मंदिर तक जाता है। 

यहां पर ट्रेन में बैठकर इस घाटी की हरियाली को दोनों तरफ से देख सकते हैं। यह सफर आपको यकीनन रोमांच से भर देगा। आप यहां पर जोगमंडी झरना भी देख सकते हैं। यहां पर 50 फीट चौड़ा झरना है।

आप ट्रेन के जरिए इस घाटी की सुंदरता को अपनी आंखों से निहार सकते हैं। यह सफर किसी जादुई सफऱ की तरह लगेगा। गोरम घाट तक जाने वाली ट्रेन अंग्रेजों के जमाने की बनी मीटर गेज लाइन से होकर जाती है।

इस जगह को राजस्थान का कश्मीर कहा जाता है। यह जगह बेहद सुंदर और टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने वाली है। गोरम घाट अरावली की वादियों में बसा है। इस जगह की सुंदरता दार्जलिंग और कश्मीर से कम नहीं है।

प्रमुख खबरें

National Athletics: Dev Meena-कुलदीप ने Pole Vault में रचा इतिहास, मिनटों में दो बार टूटा रिकॉर्ड!

F1 Championship पर Kimi Antonelli का शिकंजा, Canadian GP जीतकर 43 अंकों की बढ़त बनाई

खुफिया जहाज ने अचानक भारत के पास चालू किया सिग्नल, मचा तहलका!

Rashtrapati Bhavan में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान