लड़ना है गद्दारों के खिलाफ: Sanjay Raut का Operation Tiger के बाद खुला ऐलान

By अंकित सिंह | Jun 24, 2026

शिवसेना-UBT के छह लोकसभा सांसदों के एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने की घोषणा के दो दिन बाद, पार्टी नेता संजय राउत ने बागी नेताओं पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए गद्दारों के खिलाफ लड़ाई का ऐलान किया। यह घटनाक्रम 'ऑपरेशन टाइगर' के बाद सामने आया, जब सोमवार को उद्धव गुट के छह सांसदों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर हत्या का FIR, बिहार में बढ़ा सियासी बवाल

शिंदे ने दावा किया कि पार्टी को आगे भी झटके लगते रहेंगे, जिससे संकेत मिलता है कि उद्धव के गुट में और भी बड़ी फूट पड़ सकती है। बागी सांसदों में नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं। पाला बदलने के तुरंत बाद, शिंदे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा: "छह शेर यहां आ गए हैं... ऑपरेशन टाइगर अब पूरा और सफल हो गया है।"

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Monsoon Tourism 2026: भीड़भाड़ से दूर शांति देंगे ये 4 Budget Friendly Destinations, आज ही करें अपने ट्रिप का Plan

संभल जाएं! 40 के बाद शरीर में होने वाले ये Natural Changes बढ़ाते हैं Bad Cholesterol और हार्ट स्ट्रोक का खतरा

CM Omar Abdullah का बड़ा बयान: अगर 2019 में Jammu-Kashmir का Special Status न हटता तो PoK मिल गया होता

ढाई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा भारत, सीएम रेखा गुप्ता की अपील, अर्बन नक्सल से सतर्क रहें युवा