Car Tips for Summer: भयंकर गर्मियों में अपनी कार का ऐसे रखे विशेष ध्यान, फिर कभी भी नहीं होगा कोई नुकसान

By अंकित सिंह | Apr 21, 2023

भारत में भयंकर गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियों में इंसानों की तो हालत खराबी होती ही है, साथ ही साथ गाड़ियों का भी हमें विशेष ध्यान रखना होता है। गर्मी में हर कोई कार से ही ज्यादा यात्रा करना चाहता है। इसकी बड़ी वजह यह होती है कि कार में एसी की सुविधा उपलब्ध होती है। इसके अलावा भीड़ से भी हम बचते हैं। हालांकि, अपने कार का भी हमें गर्मियों में विशेष ध्यान रखना होता है। अगर गर्मियों में आप अपनी गाड़ी का विशेष ध्यान रखते हैं तो बेशक आप को इसका लाभ दिखेगा। साथ ही साथ आपकी गाड़ी पूरी तरीके से मेंटेन रहेगी। 

बैटरी का ध्यान रखें- गर्मियों में गाड़ियों की बैटरी का विशेष ध्यान रखना होता है। अधिक गर्मी और कार में कंपन की वजह से बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे मैं आपको अपनी कार की बैटरी को अच्छी तरीके से फिट रखता होता है। साथ ही उसे समय-समय पर चेक भी करना होता है। 

फ्लूड को रखे मेंटेन- अपनी गाड़ियों के फ्लूड को आप को मेंटेन रखना होगा। इससे आपकी गाड़ी ओवरहीटिंग होने से बचेगी। इंजन ऑयल के अलावा आप अपनी गाड़ी की फ्लूड की भी समय-समय पर जांच कराते रहें। 

टायर प्रेशर- गर्मियों में टायर प्रेशर को मेंटेन रखना बेहद ही जरूरी है। अगर आप इसे मेंटेन नहीं करते हैं तो अत्यधिक गर्मी होने की वजह से आपकी गाड़ी का टायर चलते-चलते कभी भी फट सकता है।

इसे भी पढ़ें: जानें BMW Motorrad के R18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल क्रूज़र बाइक के डिजाइन, फीचर्स और प्राइस के बारे में सब कुछ

टंकी फुल कर आने से बचें- गर्मियों में गाड़ी की टंकी में थोड़ा स्पेस जरूर रखना चाहिए। अगर आप फुल टंकी कराते हैं तो तेज धूप या गर्मी की वजह से आपको लंबी दूरी की यात्रा में नुकसान पहुंच सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Toyota New Car: भारत में जल्द इस SUV को पेश कर सकती है टोयोटा, शुरू हो चुकी तैयारी

कुछ सामान्य से टिप्स

- अपनी कार को हमेशा छाया में खड़ी करें। इससे कार ठंडी तो रहेगी ,साथ ही साथ पेंट को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा। 

- जब भी आप अपनी कार की पार्किंग करें, उसके शीशे थोड़े से ऊपर रहने दे ताकि कार के भीतर वेंटिलेशन बना रहे। 

- इसके अलावा समय-समय पर आपको अपनी कार की एसी की सर्विसिंग जरूर करानी चाहिए। 

- कार की सीट पर मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल