IPL 2026 से बाहर हुए Mustafizur Rahman, सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश टीम ने भारत आने से किया इनकार

By एकता | Jan 04, 2026

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव का असर अब क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल के लिए जारी 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' रद्द करने का कड़ा फैसला लिया है। इससे पहले, भारत सरकार के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी संकट

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, तनाव इतना बढ़ गया है कि बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। बीसीबी ने पहले सुरक्षा को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई को पत्र भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन अब बोर्ड ने अपना रुख और सख्त कर लिया है।

बीसीसीआई और बीसीबी के बीच तल्खी

बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रमों की वजह से केकेआर को निर्देश दिया गया कि वे मुस्तफिजुर से अलग हो जाएं। सुरक्षा सर्वोपरि है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बीसीबी अब अपने किसी भी खिलाड़ी को भारत भेजने के पक्ष में नहीं है, भले ही फ्रेंचाइजी अपना फैसला बदल ले।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक