म्यूचुअल फंड कंपनियों ने 59 लाख नए खाते जोड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2016

म्यूचुअल फंड योजनाओं के प्रति निवेशकों के बढ़ते आकर्षण के मद्देनजर पिछले वित्त वर्ष के दौरान इसमें 59 लाख से अधिक नए खाते जुड़े। ऐसा मुख्य तौर पर अपेक्षाकृत छोटे शहरों से जोरदार योगदान के मद्देनजर हुआ। वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान म्यूचुअल फंड कंपनियों ने 22 लाख फोलियो या निवेश खाते जोड़े थे।

 

विभिन्न निवेशक खातों के लिए दिए गए नंबर फोलियो कहलाते हैं और एक निवेशक के पास कई खाते हो सकते हैं। सेबी अध्यक्ष यूके सिन्हा ने हाल ही में कहा था कि खुदरा निवेशकों विशेष तौर पर छोटे शहरों के निवेशकों की बढ़ती भागीदारी, इक्विटी योजनाओं में बढ़ते प्रवाह और बाजार नियामक सेबी की ओर से की गई कई पहलों के कारण फोलियो में बढ़ोतरी हुई है। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने छोटे शहरों में फंड हाउस के कारोबार विस्तार के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन दिये हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट