Muzaffarnagar: बच्चे की हत्या के आरोप में तीन नाबालिग समेत चार लोग पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

मुजफ्फरनगर जिले के भोरा कलां क्षेत्र में पुलिस ने गन्ने के खेत से आठ साल के बच्चे का शव बरामद करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को हत्या के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों समेत चार लोगों को पकड़ा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि भोरा कलां क्षेत्र में आठ साल के बच्चे का शव बुधवार को गन्ने के खेत से बरामद किया गया था। इस मामले में 19 साल के युवक अजय को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा गया है।

कुमार के अनुसार, आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि बच्चे को बिस्किट देने के बहाने जंगल में ले जाया गया था और वहां आरोपियों ने कथित तौर पर बच्चे का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की, लेकिन विरोध के कारण वे सफल नहीं हो पाए और पकड़े जाने के डर से उन्होंने बाद में बालक की गला घोंटकर हत्या कर दी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

अजमेर शरीफ दरगाह प्रमुख का America-Israel पर बड़ा बयान, कहा- यह युद्ध नहीं तानाशाही है

Iran नहीं इस मुस्लिम देश ने मार गिराए 3 F-15 जेट, अमेरिका ने खुद किया खुलासा

अगर बारिश में धुला IND vs ENG सेमीफाइनल मैच तो कौन होगा विजेता? जानें क्या है ICC का नियम

Delhi Public Transport में बड़ा बदलाव, Free Travel के लिए आया Pink Saheli Smart Card