मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों और ढाबों में मांसाहार पकाने और परोसने पर लगा प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों और ढाबों में मांसाहार भोजन पकाने और परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा, ‘‘यह व्यवस्था हर साल लागू रहती है।

खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए अधिकारियों की छह टीमें गठित की गई हैं। धीरन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा उपायों के लिए कदम उठाए गए हैं और खानपान की दुकानों को मालिकों का विवरण, लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा कनेक्ट ऐप क्यूआर कोड प्रदर्शित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारियों ने अधिक मूल्य वसूली रोकने के लिए 21 आवश्यक वस्तुओं की मानक दरें तय की हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि खाना पकाने वाले लोग दास्ताना अवश्य पहनें। कृत्रिम रंगों को कड़ाई से प्रतिबंधित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पर्व

Global Central Banks की बैठक से पहले सतर्क रहे Investors, Sensex और Nifty में दर्ज हुई मामूली गिरावट

पीओके चुनाव के पहले चरण में पीएमएल-एन ने जीतीं नौ सीटें, पीपीपी ने लगाया धांधली का आरोप

विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप खेल सकते हैं, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज जहीर अब्बास का दावा