Muzaffarnagar : आत्मदाह की कोशिश में झुलसे युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

मुजफ्फरनगर  जिले के हसनपुर कला गांव के रहने वाले22 साल के एक मोबाइल दुकान संचालक ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली थी, जिसकी बुधवार शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बुढ़ाना पुलिस स्टेशन के हसनपुर कला गांव के रहने वाले अनस ने कथित तौर पर 19 नवंबर को आत्मदाह की कोशिश की थी। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें उसने दावा किया था कि स्थानीय पुलिस वालों के परेशान करने की वजह से उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

शिकायत और वायरल वीडियो के बाद, तीन पुलिस कर्मियों को पांच दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। इनमें एसआई राम अवतार, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र, और कांस्टेबल विकास हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देश पर शुरुआती जांच के बाद की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट