Muzaffarpur में PNG पाइपलाइन फटने से धमाका, 1 की मौत और 6 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को ‘पाइप्ड नेचुरल गैस’ (पीएनजी) की पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद भीषण विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे सदर थानाक्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में पाइपलाइन के पास जेसीबी मशीन से काम किया जा रहा था, इसी दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव होने लगा और फिर जोरदार विस्फोट हुआ।

सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने और यदि संबंधित अधिकारियों की कोई जिम्मेदारी बनती है तो उसे निर्धारित करने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में पास स्थित चार मंजिला इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि 100 मीटर के दायरे में स्थित कई मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन के दल मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Diwali Calendar 2026: धनतेरस से भाई दूज तक, 6 से 11 नवंबर तक रहेगी त्योहारों की धूम

Top 10 Breaking News 2 November 2026 | Major Show of Strength by BJP in Punjab | Imran Khan Bombay High Court | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

200 करोड़ की वसूली केस में Nora Fatehi को दिल्ली कोर्ट का नया समन, 6 नवंबर को पेशी

रमा एकादशी पर इन गलतियों से रुक सकता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद, भूलकर भी न करें ये काम