एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा, कंपनी ने मूल्य दायरा 400-425 रुपये प्रति शेयर तय किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स ने सोमवार को अपने 290 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 400-425 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया। कंपनी ने बताया कि मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर सूचीबद्ध होने के बाद उसका बाजार मूल्यांकन करीब 1,160 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कंपनी का सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह नए शेयरों की बिक्री पर आधारित होगा और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं होगा।

आईपीओ में 75 प्रतिशत हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। कंपनी के शेयरों को छह अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Devendra Fadnavis से मिले Prince Rahim Aga Khan, विकास परियोजनाओं में सहयोग पर बनी सहमति

PM Modi और President Tokayev ने Strategic Partnership को दिया नया आयाम, द्विपक्षीय संबंधों पर जताई संतुष्टि

Bharat Innovates प्रदर्शनी और Multilateralism पर जोर, New Delhi में PM Modi-Cyril Ramaphosa की द्विपक्षीय वार्ता

Bihar Flood: 15 जिलों में 48 लाख से अधिक लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर