उद्धव ठाकरे से पवार की मुलाकात के एक दिन बाद एमवीए समन्वय समिति की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को यहां अपने आधिकारिक आवास पर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में शामिल दलों की समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के संभावित चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों के मद्देनजर बुलाई गई थी। इससे एक दिन पहले, राज्य के राजनीतिक हलकों में एमवीए के घटक दलों शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच मतभेद की अटलकों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शिवसेना प्रमुख ठाकरे से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में बोले NCP प्रमुख शरद पवार, केंद्र सरकार को उनसे करनी चाहिए बातचीत

सूत्रों के अनुसार गठबंधन के नेताओं ने पांच जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव कराने की संभावना पर भी चर्चा की। साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटे को समाप्त करने की पृष्ठभूमि में 19 जुलाई को होने वाले पांच जिला परिषदों के चुनाव को स्थगित करने की भाजपा सहित विभिन्न हलकों से मांग उठाई जा रही है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 24 जून को लिखे अपने पत्र में मुख्यमंत्री से ओबीसी कोटे का मुद्दा लंबित होने के चलते स्थानीय निकायों के चुनाव न कराने की भाजपा की मांग पर अमल करने के लिये कहा है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का पद इस साल फरवरी से खाली पड़ा है जब नाना पटोले ने कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के अनुसार पुणे जिले से आने वाले कांग्रेस के नेता संग्राम थोपटे अगला विधानसभा अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स