एकनाथ शिंदे ने 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी की जारी, शिवसेना के व्हिप को बताया गैरकानूनी

By अनुराग गुप्ता | Jun 22, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत ने नाटकीय ढंग अख्तियार किया हुआ है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी जारी की है। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि 46 विधायक उनके साथ हैं। जिनमें से 37 विधायक शिवसेना के हैं। ऐसे में एकनाथ शिंदे ने 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी जारी की है। 

शिवसेना विधायक खुश नहीं

कहा जा रहा है कि शिवसेना विधायक साल 2019 के फैसले नाखुश हैं। क्योंकि शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन समाप्त कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: 'एकनाथ शिंदे के पास हैं 46 विधायक', बोले- अभी तक BJP से नहीं हुई कोई बातचीत, हम बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे 

शिवसेना का व्हिप गैरकानूनी

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की तरफ से जारी किए गए व्हिप को गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि शिवसेना विधायक भरत गोगावले को शिवसेना विधानमंडल का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। कारण यह है कि सुनील प्रभु द्वारा विधायकों की आज की बैठक के संबंध में जारी आदेश कानूनी रूप से अमान्य हैं।

एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में बने रहने को लेकर 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल के पास भेजी गई है। 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश Cricket को तगड़ा झटका, Mustafizur Rahman 4 हफ्ते के लिए बाहर

Mumbai के Andheri में बेकाबू BEST Bus का कोहराम, एक साथ 14 गाड़ियों को रौंदा, कई लोग घायल।

Lock Up में Akanksha का ड्रामा बेनकाब, Diksha Pawar ने खोला Splitsvilla वाला गंदा राज

F-35 लड़ाकू विमानों के लिए Turkey का बड़ा गेम, Russia का S-400 डिफेंस सिस्टम खाड़ी देश को बेचा