सियासी उठापटक के बीच शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी रहीं मौजूद

By अनुराग गुप्ता | Jun 22, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार की शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड भी मुख्यमंत्री आवास में मौजूद रहे। दरअसल, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजी है। 

शरद पवार से मुलाकात से पहले उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि अगर बागी विधायक उनसे यह कहते हैं कि वह उन्हें (उद्धव ठाकरे) मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते तो वह अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। अगर शिव सैनिकों को लगता है कि वह (उद्धव ठाकरे) पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं तो वह शिवसेना अध्यक्ष पद भी छोड़ने के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे को छोड़कर नागपुर लौटे नितिन देशमुख, बोले- मुझे किया गया था किडनैप, मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं 

शिंदे ने व्हिप को बताया गैरकानूनी

एकनाथ शिंदे ने विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी जारी करते शिवसेना के व्हिप को गैरकानूनी बताया। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में बने रहने को लेकर 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल के पास भेजी गई है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा