MVA संकट: उद्धव ठाकरे को लगा एक और झटका, शिंदे कैंप में शामिल हुए मंत्री उदय सामंत

By अनुराग गुप्ता | Jun 26, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी सरकार को एक और झटका लगा है। आपको बता दें कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायकों ने गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में डेरा जमाया हुआ है और उद्धव ठाकरे 'शिवसेना' को बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं। 

कहा जा रहा है कि इस बैठक में भविष्य की रणनीति तैयार हो सकती है। क्योंकि एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता के पद से हटाने के डिप्टी स्पीकर के फैसले पर कानूनी राय ले सकते हैं और फिर बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे का कहना है कि डिप्टी स्पीकर को बागी विधायकों को नोटिस का जवाब देने के लिए कम से कम 7 दिन का समय देना चाहिए था लेकिन डिप्टी स्पीकर ने महज दो दिनों का समय दिया। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से घर लौटे 

बागी विधायकों को केंद्र ने दी सुरक्षा

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के 15 बागी विधायकों को 'Y+' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को 'Y+' श्रेणी के सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द