महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से घर लौटे

Bhagat Singh Koshyari
ANI

कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को रविवार को यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोश्यारी (80) को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई। कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को रविवार को यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोश्यारी (80) को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: केरल विधानसभा का सत्र हंगामेदार रहने के आसार, विपक्ष उठाएगा राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले का मुद्दा

राजभवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल चार दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अपने आधिकारिक आवास पर लौट आए हैं। बुधवार को एक ट्वीट में राज्यपाल ने कहा था, “मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़