मेरा गठबंधन BJP के साथ, नीतीश ने तो इनके हर फैसले का किया है विरोध: चिराग पासवान

By अंकित सिंह | Jun 26, 2021

रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी में जारी उठापटक के बीच चिराग पासवान ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, न्यूज़ एजेंसी एनआईए से बातचीत में चिराग ने कहा कि वह और उनकी पार्टी हमेशा भाजपा के साथ खड़ी रही है। जबकि नीतीश कुमार भाजपा के हर फैसले का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने शुरू से स्पष्ट किया कि मेरा गठबंधन BJP के साथ हुआ और मैं आज तक BJP के साथ खड़ा हूं। BJP के हर नीतिगत फैसले का मैंने समर्थन किया जबकि नीतीश जी ने इनके हर फैसले का विरोध किया। अब ये फैसला BJP को लेना है कि वो आने वाले समय में मेरा साथ देते हैं या नीतीश जी का। चिराग में आगे कहा कि हम लोगों का पक्ष इतना मजबूत है कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि पापा ने जो पार्टी अपने खून-पसीने से बनाई ​थी, उसका नाम और चिन्ह दोनों हमारे पास रहेंगे। इससे पहले चिराग पासवान ने अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा के रवैये पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बचाने आना चाहिए था। बिहार चुनाव के दौरान खुद पीएम मोदी के 'हनुमान' के तौर पर पेश करने वाले चिराग ने कहा कि अगर हनुमान को मारा जा रहा हो और भगवान श्रीराम उन्हें बचाने के लिए न आएं तो ऐसे में हनुमान या फिर भगवान राम का क्या महत्व है। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर