क्या भाजपा में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया ? गृह मंत्री के साथ कर चुके हैं बंद कमरे में मुलाकात, अब कही यह बात

By अनुराग गुप्ता | Sep 25, 2021

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैया क्या भाजपा में शामिल होने वाले हैं ? ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेताओं के साथ लगातार मुलाकात कर रहे थे। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह अंदेशा लगाया जाने लगा कि अजय सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेताओं के साथ 'राहुल भैया' की बढ़ रही नजदीकियां, क्या कांग्रेस को लगने वाला है तगड़ा झटका ? 

कांग्रेस नेता ने मीडिया में चल रही तमाम खबरों का खंडन किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी के साथ ही है। दरअसल, पिछले दिनों अजय सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी तस्वीर साझा कर बधाईयां दी थीं। जिसके बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों को और भी ज्यादा बल मिल गया था। लेकिन उन्होंने ट्वीट कर सबकुछ स्पष्ट कर दिया।

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र में वैमनस्य का कोई स्थान नहीं है। सौजन्यता का यह अर्थ कतई नहीं लगाना चाहिए कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूँ। जो लोग ऐसा सोच रहे हैं कि मैं बीजेपी में जा सकता हूँ, उन सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस कल्पनाशील विचार को त्याग दें। मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी के साथ है।

इसे भी पढ़ें: बंद कमरे में कांग्रेस के नेता अजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात, उठे कई सवाल 

कमलनाथ के साथ बढ़ा विवाद 

ऐसी अटकलों को इसलिए भी बल मिला क्योंकि कमलनाथ के साथ पिछले कुछ वक्त से उनके रिश्ते तल्ख हो गए हैं। क्योंकि कमलनाथ ने अजय सिंह के विरोधी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को विंध्य क्षेत्र का प्रभारी बना दिया है।

प्रमुख खबरें

Kaushambi में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, दंपति की मौत

West Bengal में वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, आठ अन्य घायल

Gaurav Gogoi के कथित पाकिस्तानी संबंधों की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जाएगी: Himanta

India Gate पर माओवादी नारे लगाने के मामले में छह को जमानत, चार की याचिका खारिज