महामारी के बीच अनिल विज को सताई किसानों की चिंता, बोले- फिर से वार्ता शुरू करने के लिए कृषि मंत्री को लिखूंगा पत्र

By अनुराग गुप्ता | Apr 09, 2021

चंडीगढ़। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के बीच में केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों संगठनों का पिछले 133 दिनों से आंदोलन जारी है। इसी बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानों के साथ फिर से बातचीत का सिलसिला शुरू किए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह कृषि मंत्री को पत्र लिखेंगे। 

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के साथ किसानों संगठनों की 11 दौर की वार्ता बेनतीजा रही है और किसान संगठन अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लें और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाएं। 

इसे भी पढ़ें: किसान ने कुछ दिन पहले ही बेची थी जमीन, घर में रखी करोड़ों की रकम ले गए चोर 

वहीं, दूसरी तरफ आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए किसान संगठनों ने 'मिट्टी सत्याग्रह' की शुरुआत की है। इसके तहत गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत 23 राज्यों के 1500 गांवों की मिट्टी लेकर किसान संगठनों के साथी दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित