'मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई': Pune के Ketan Agrawal की मां ने PM Modi को लिखा भावुक पत्र, मांगा न्याय

By अंकित सिंह | Jul 14, 2026

महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में पुणे के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या से देश स्तब्ध रह गया था। इस घटना के लगभग एक महीने बाद, उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावुक पत्र लिखकर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है और अपील की है कि हत्या के दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। आरोप है कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले में सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने केतन को पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया था। इस जोड़े की शादी नवंबर में होने वाली थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

दुखी माँ ने यह भी बताया कि इस त्रासदी में परिवार के एक और सदस्य की जान चली गई। उन्होंने लिख कि हमारे परिवार को एक और गहरा सदमा तब लगा जब केतन की मौत के सिर्फ़ बीस दिन बाद मेरे ससुर का भी निधन हो गया। वे केतन से बहुत प्यार करते थे और अपने पोते को खोने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पाए। कुछ ही दिनों में हमारे परिवार ने दो पीढ़ियों को खो दिया। प्रधानमंत्री से सीधे अपील करते हुए राखी ने कहा कि वह सहानुभूति नहीं, बल्कि न्याय चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी, मैं सहानुभूति या कोई विशेष रियायत नहीं मांग रही हूं। मैं सिर्फ़ न्याय चाहती हूं।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन को लेकर ईमानदार नहीं है समाजवादी पार्टी, मुसलमानों के मुद्दों पर साधी चुप्पी: इमरान मसूद

उन्होंने कहा कि इंसाफ़ के बिना गुज़रने वाला हर दिन हमारे दर्द को और बढ़ाता है। केतन तो वापस नहीं आ सकता, लेकिन उसकी जान लेने के ज़िम्मेदार लोगों को कानून के तहत सबसे सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस मामले पर उचित ध्यान दिया जाए और बिना किसी देरी के न्याय मिले।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Smartphone Screen Protector के लिए BIS सर्टिफिकेशन अनिवार्य, 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा नियम

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, Mamata Banerjee ने ECI से की दोबारा चुनाव की मांग

छात्रों के कार्यक्रम में नकारात्मक राजनीति क्यों?

Asian Games Badminton 2026: बैडमिंटन में भारत को मिला कांस्य! लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी रहे फ्लॉप, चीन ने तोड़ा स्वर्ण पदक का सपना