प्रियंका गांधी का हमला- मेरे परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी, मगर भाजपा कहती है बुरा-भला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

कानपुर (उत्तर प्रदेश)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि उनके परिवार के लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया, लेकिन भाजपा उन्हें रोजाना बुरा-भला कहती है।

उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपनी जान दी लेकिन उन्हें रोजाना बुरा-भला कहा जाता है क्योंकि वे (भाजपा) नहीं जानते की शहादत क्या होती है। प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, वे कुछ नहीं जानते, बस खोखले दावे करते हैं।

वे उस भावना को नहीं समझते कि जब कोई दिल वाकई देश के लिए धड़कता है। उनके लिए सब कुछ चुनाव से शुरू होता है और चुनाव में ही खत्म हो जाता है। वह सिर्फ चुनाव के दौरान ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में घूमते हैं, लेकिन जब चुनाव नहीं होता है तो वह अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान समेत सभी दूसरे देशों में घूमते हैं।

प्रियंका ने पिछले 70 वर्षों के दौरान देश में विकास का कोई काम नहीं होने के भाजपा के तंज का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, प्रधानमंत्री के पास 16,000 करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज हैं।

उन्होंने अपने कुछ कारोबारी साथियों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की सभी इकाइयों को बेच डाला और बाकी बची ऐसी इकाइयों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और सड़कों को बेचने की योजना तैयार है लेकिन फिर भी वह पूछते हैं कि आखिर कांग्रेस ने क्या किया। कांग्रेस ने जो बनाया, उसे ही आज वह बेच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका

Meerut Air Show: IAF की Suryakiran टीम ने आसमान में बिखेरे तिरंगे के रंग

UP Elections से पहले मायावती को झटका, पूर्व मंत्री के बेटे मयंक द्विवेदी SP में शामिल