श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरा बाप गद्दार है’ लिखा जाना चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2024

शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरा बाप गद्दार’है लिखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘एक हिंदी फिल्म थी जिसमें बेटे के हाथ पर लिखा था ‘मेरा बाप चोर है’। इसी तरह श्रीकांत शिंदे के माथे पर ‘मेरा बाप गद्दार है’ लिखा जाना चाहिए।’’ एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में शिवसेना (अविभाजित)के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी जिसकी वजह से ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार गिर गई थी।

शिंदे ने बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। चतुवेर्दी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने कहा, ‘‘वह मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल जल्द समाप्त हो रही है, इसलिए दूसरे कार्यकाल के लिए लॉबिंग कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल