By अनन्या मिश्रा | Sep 25, 2026
हर महिला की चाहत होती है कि उनकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी लगे। ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने के लिए महिलाएं मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट लाकर उनका इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन इसका असर ज्यादा समय तक चेहरे पर नहीं दिखता है। ऐसे में अगर आप भी कोई ऐसा नुस्खा पाना चाहती हैं, जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट लगे, तो आप होम रेमेडीज भी अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Skin Care: ब्यूटीफुल स्किन के लिए नारियल तेल लगाएं या बादाम तेल? जानिए किसका असर बेहतर
संतरे के छिलके का पाउडर - 1 छोटा चम्मच
शहद - 1 छोटा चम्मच
दूध - 1/2 छोटा चम्मच
ऑरेंज पील स्क्रब बनाने के लिए पहले संतरे के छिलकों को धूप में सुखा लें।
जब ये सूख जाएं, तो इनको पीसकर पाउडर बना लें और फिर इसमें शहद और दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इसके बाद आपका ऑरेंज पील स्क्रब बनकर तैयार हो जाएगा।
इसको पूरे फेस पर अच्छे से लगा लें।
धीरे-धीरे उंगलियों को गोल-गोल घुमाते हुए चेहरे पर करीब 2 से 3 मिनट तक स्क्रब करें।
इसको करीब 15 मिनट तक फेस पर लगा रहने दें।
फिर साधारण पानी से फेस वॉश कर लें।
इसके बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं।