मेरा ध्यान केवल कोविड-19 को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित है: बीएस येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर ही उन्हें पद से हटाने के प्रयास किए जाने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि उनका ध्यान केवल वैश्विक महामारी कोविड-19 को नियंत्रित करने पर केन्द्रित है और लोगों के हितों की रक्षा करना अभी उनकी प्राथमिकता है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का प्रयास करने वालों पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली गए थे वे जवाब लेकर वापस लौट आए हैं। उन्होंन कहा कि कोविड-19 स्थिति से निपटना सभी मंत्रियों तथा विधायकों की प्राथमिकता होनी चाहिए। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ मैं केवल कोविड-19 को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा हूं और लोगों के हितों की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता है।’’

इसे भी पढ़ें: आंगन ट्रस्ट की मदद से बाल गृहों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को कोरोना से बचाव वाली बेस्ट प्रैक्टिसेज पर ऑनलाइन प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि जो कुछ विधायक दिल्ली गए थे उन्हें उच्च कमान ने उचित जवाब देकर वापस भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि जब लोग तनाव में हैं और कोविड-19 की वजह से होने वाली मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं, तो विधायकों, मंत्रियों तथा सभी की प्राथमिकता इसे नियंत्रित करना होनी चाहिए। राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के बीच बुधवार को ऐसी अटकलें आने लगी थी कि सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लक्षद्वीप विवाद में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- आदेशों को लिया जाए वापस

कुछ मंत्रियों और विधायकों ने पहली बार इस तरह के कदमों को खुले तौर पर स्वीकार किया, ताकि कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता को हटाने को लेकर दबाव बनाया जा सके। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई विधायकों ने इस तरह के बदलाव की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 78 वर्षीय दिग्गज नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और दो साल बाद अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Formula 1 का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के खतरे के बीच Bahrain और Saudi की रेस कैंसिल

Sarfaraz Ahmed का क्रिकेट को अलविदा, अब संभालेंगे Pakistan Test Team के Head Coach की बड़ी जिम्मेदारी!

West Bengal Elections Date | पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी, 4 मई को आएगा फैसला, जानें आपके राज्य में कब होगा मतदान

Failed ATM Transaction पर Axis Bank को फटकार, Consumer Court ने 8 साल बाद दिलाया इंसाफ और मुआवजा