मेरे अन्नदाता मेरी पहली प्राथमिकता हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा मुझे बर्दाश्त नहीं: सिंधिया

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 28, 2025

अशोकनगर/गुना/भोपाल केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में DAP खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की बढ़ती चिंताओं के बीच आज अपने प्रवास के दौरान अचानकअशोकनगर जिले के ईसागढ़ के नई सराय स्थित खाद वितरण केंद्र पर पहुँचे। सिंधिया ने मौके पर पहुँचकर स्टॉक, सप्लाई और वितरण व्यवस्था का पूरा मूल्यांकन किया ताकि किसी किसान को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। केंद्रीय मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और डॉ मोहन यादव की  सरकार में अन्नदाताओं को पूरी खाद सप्लाई मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और धीरे- धीरे शेष बचे लोगों को भी शीघ्र खाद मुहैया कराई जाएगी। 

केन्द्रीय मंत्री ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और खाद वितरण में आ रही कठिनाइयों को जाना। किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। उन्हें असुविधा हो, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं। मैं यह सुनिश्चित करने आया हूँ कि खाद की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे और हर किसान को समय पर उसका हक मिले।

सप्लाई चेन की जमीनी समीक्षा, अधिकारियों को तत्काल निर्देश

सिंधिया ने संपूर्ण वितरण प्रक्रिया की जाँच की, जिसमें वर्तमान स्टॉक, आगामी सप्लाई, ट्रकों की अनलोडिंग, टोकन वितरण, लाइन प्रबंधन और किसानों तक खाद पहुँचाने की गति के सभी पहलुओं का उन्होंने मौके पर मूल्यांकन किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, कृषि विभाग और वितरण एजेंसियों को यह निर्देश दिया कि खाद उपलब्धता पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की देरी या अव्यवस्था को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाद वितरण में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों की सुविधा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सिंधिया ने किसानों को पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने का दिया आश्वासन

निरीक्षण के बाद मंत्री सिंधिया ने कहा कि सरकार वितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। किसानों को अनावश्यक रूप से लंबी कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए भी अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। किसानों ने केन्द्रीय मंत्री के सीधे हस्तक्षेप पर संतोष व्यक्त किया और बताया कि निरीक्षण के बाद व्यवस्था में तेजी आई है।

सिंधिया ने कहा कि मेरे लिए सबसे पहली प्राथमिकता मेरे किसान हैं। खेती से जुड़ी किसी भी समस्या के हल में देरी नहीं होगी। खाद, बीज, सिंचाई या फसल, किसी भी स्तर पर यदि कठिनाई आती है, तो मैं स्वयं मैदान में आकर उसका समाधान सुनिश्चित करता हूँ। क्षेत्र का विकास तब ही संभव है जब किसान मजबूत हों। केन्द्रीय मंत्री के इस औचक निरीक्षण से किसानों में राहत और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?