मेरी सरकार ने 11 महीने में पूरे मध्य प्रदेश में भरोसे का वातावरण बनाया है: कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

विदिशा (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि मेरी सरकार ने 11 महीने में पूरे प्रदेश में भरोसे का वातावरण बनाया है, जिससे उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों की प्रदेश के प्रति रुचि बढ़ी है और वे निवेश के लिए आगे आए हैं।

 

विदिशा में 144 करोड़ रूपये लागत से निर्मित 350 बिस्तर वाले जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘11 माह में हमने अपने नीयत और नीति से पूरे प्रदेश में भरोसे का वातावरण बनाया है। (भाजपा नीत सरकार से) विरासत में मिली बदहाली से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए हमारी सरकार द्वारा आधारभूत निर्णय लिए गए।’’ उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। अल्प समय में किए गए प्रयासों से उद्योग जगत की प्रदेश के प्रति रुचि बढ़ी है और वे निवेश के लिए आगे आए हैं।

इसे भी पढ़ें: उस रात की कहानी, जब नेहरू के बिस्तर पर सो गया सुरक्षा गार्ड...

कमलनाथ ने कहा कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से हमारे किसानों की फसलें चौपट हुई हैं और अधोसंरचना को भारी नुकसान पहुँचा है। केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश को मदद देने के मामले में प्रदेश की जनता से सौतेला व्यवहार कर रही है। केन्द्रीय अध्ययन दल के सर्वे के बाद भी प्रदेश को अभी तक कोई भी सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने किसानों को राहत राशि देना शुरु कर दिया है। उन्होंने किसानों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि कर्ज माफी से नहीं, हम खेती को मुनाफे का व्यवसाय बनाकर किसानों खुशहाल बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। स्वस्थ्य मध्यप्रदेश बने इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : लोकसभा चुनाव से पहले Shah Rukh Khan ने लोगों से वोट देने का अनुरोध किया

गर्मी से राहत पाएं स्वादिष्ट लाहौरी जीरा ड्रिंक बनाकर, नोट करें रेसिपी

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज उनकी आवभगत होती है : Yogi Adityanath

चौथी तिमाही में GDP वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत, 2023-24 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान