मेरी सरकार लोगों को सर्वांगीण सुरक्षा देने के लिए कटिबद्ध है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2019

अमरावती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि 12 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार करने पर मृत्युदंड का प्रावधान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 

 

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार अपने नागरिकों की वित्तीय एवं स्वास्थ्य सुरक्षा समेत उनकी सर्वांगीण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पिछले चालीस वर्षों से भारत के लिए मुसीबत बना हुआ है, ऐसे में आतंकी लांच पैडों पर सर्जिकल स्ट्राइक इस बुराई से निपटने के उनकी सरकार के संकल्प का उदाहरण है।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर फैसले के लिए अनंतकाल तक इंतजार नहीं कर सकते हिन्दू: विहिप

 

मोदी ने कहा, ‘‘पहले वैश्विक समुदाय कश्मीर...कश्मीर...कश्मीर कहा करता था लेकिन अब वे आतंकवाद की चर्चा कर रहे हैं। हम शांति चाहते हैं, लेकिन हमें पता है कि कैसे आतंकवाद से उन्हीं की भाषा में निपटा जाए। सर्जिकल स्ट्राइक उसी का एक उदाहरण है।’’ वह अगले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ नामक संपर्क कार्यक्रम के तहत आंध्र प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Amit Shah आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

ड्यूटी के दौरान सो गया स्टेशन मास्टर, आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही ट्रेन

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह