मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, जल्द ही वापस आऊंगा: राहुल रॉय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2020

मुम्बई। अभिनेता राहुल रॉय ने सोमवार को कहा कि उनके ‘‘स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है’’ और साथ ही दुआओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया। अभिनेता राहुल रॉय को 27 नवम्बर को मस्तिष्काघात के बाद ‘नानावती अस्पताल’ के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अपने प्रशंसकों को दी। इस वीडियो में उनकी बहन प्रियंका उनके साथ नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने शेयर की पालमपुर से सेल्फी, मलाइका अरोड़ा ने कर दिया ये कमेंट

वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों, जो मेरे परिवार की तरह ही हैं...उनका मेरे लिए प्रार्थनाएं करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। जल्द तंदरुस्त हो जाऊंगा। आप सभी को स्नेह।’’ अभिनेता की बहन ने भी वीडियो में शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘ वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार का साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। कनाडा में रहने वाले हमारे भाई रोहित की ओर से भी शुक्रिया। यह देखकर काफी खुशी हुई कि आप हमारे भाई से कितना प्यार करते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में