मेरा घर मुंबई ही है: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2016

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें यह कहा गया था कि वो अपना आशियाना लॉस एंजिलिस में बसाने वाली हैं। प्रियंका ने कहा कि उनका घर मुंबई है। दरअसल 34 वर्षीय अभिनेत्री हॉलीवुड में काम करने की वजह से ज्यादातर समय देश के बाहर व्यतीत कर रही हैं। अभी वो फिलहाल हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ और टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन में काम कर रही हैं। हालांकि प्रियंका की स्थायी रूप से लॉस एंजिलिस में बसने की कोई योजना नही है।

 

प्रियंका ने टवीट्र पर लिखा है, ‘मैं इस तरह की खबरों से कई बार दो चार होती हूं, मैं न्यूयॉर्क में क्वांटिको की शूटिंग कर रही हूं। लॉस एंजिलिस में बसने की कोई योजना नही है।’ फिल्म और टीवी सीरीज के साथ-साथ प्रियंका अमेरिका में पत्रिकाओं के कवर पर और अवॉर्ड समारोहों में भी नजर आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!