'मेरे पति के हत्यारे को मिट्टी में मिलाया', सपा विधायक ने सीएम योगी की जमकर की तारीफ

By अंकित सिंह | Aug 14, 2025

समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के लिए धन्यवाद दिया, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ। सपा विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियाँ लाकर उन्हें न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए। दावा किया जाता है कि पूजा पाल के पति राजू पाल की अतीक अहमद और उनके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता, तो मैंने आवाज़ उठाई। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।

इसे भी पढ़ें: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की! Janmashtami से पहले कृष्ण भक्तों को तोहफ़ा, UP Assembly में श्री बांके बिहारी न्यास विधेयक 2025 पास

2005 में, पूजा पाल से शादी के कुछ दिनों बाद, प्रयागराज में बसपा विधायक राहु पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरवरी 2023 में, हत्या के एक प्रमुख गवाह उमेश पाल की प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उमेश और उसके गनरों पर कई राउंड फायरिंग की गई और बम फेंके गए। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद मुख्य आरोपी थे और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 15 अप्रैल, 2023 की रात को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय खुद को पत्रकार बताकर कुछ लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?