फिल्मकार के रूप में मेरा काम दुनिया को थोड़ा बेहतर बनाना है : विधु विनोद चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2023

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा का मानना है कि फिल्मों को किसी व्यावसायिक मॉडल की तरह नहीं, बल्कि बदलाव के स्रोत के रूप में काम करना चाहिए। चोपड़ा ‘12वीं फेल’ के साथ तीन साल बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्ममहत्वाकांक्षाओं, समर्पण और असफलताओं से पार पाने की कहानी द्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अगर मैं ऐसी फिल्म बना सकता हूं, जो लोगों के जीवन में थोड़ा सा बदलाव ला सके, तो इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। पैसे ने मुझे कभी प्रेरित नहीं किया। मैं ‘मुन्नाभाई’ 3, 4, 5, 6... बना सकता था और करोड़पति बन सकता था, जो कि मैं नहीं हूं। मैंने विक्रांत मैसी के साथ ‘12वीं फेल’ बनाने का फैसला किया।’’

चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैंने ‘परिंदा’ में हिंसा के बारे में बात की। ‘1942 : ए लव स्टोरी’ देशभक्ति पर आधारित थी और ‘मिशन कश्मीर’ धार्मिक विभाजन पर... मेरी सभी फिल्मों के लिए यह आवश्यक है कि वे कोई संदेश दें।’’

‘12वीं फेल’ आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस (भारतीय राजस्व सेवा) अधिकारी श्रद्धा जोशी की कहानी है। यह अनुराग पाठक के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में मेधा शंकर के साथ मैसी मुख्य भूमिका में हैं।

चोपड़ा ने कहा, ‘‘जब मैं 66 साल का था, तब मैंने यह फिल्म लिखनी शुरू की थी और अब मैं 71 साल का हूं। आप इस तरह की फिल्म कुछ महीनों में नहीं लिख सकते। इसमें वर्षों लग जाते हैं, क्योंकि हर किरदार की एक कहानी होती है। यह किसी की जीवनी नहीं है। यह हम में से हर एक की कहानी है...।’’

उन्होंने कहा कि यह फिल्म ‘‘जीवन में फिर से शुरुआत’’ करने के विचार पर आधारित है। चोपड़ा ने कहा, ‘‘मेरी पत्नी और बच्चों के अलावा मेरा भाई दुनिया में मेरा सबसे करीबी था।

वैश्विक महामारी के दौरान, जब मैं इन फिल्म पर काम कर रहा था, उस समय वह मालदीव में था। उसने मुंबई आने में देरी कर दी और वह जीवित नहीं बच सका। इसने मुझे बहुत प्रभावित किया।’’

उन्होंने कहा,‘‘करीब एक सप्ताह में मुझे एहसास हुआ कि मेरा (इस तरह प्रभावित होना) मेरे आसपास के लोगों के लिए उचित नहीं है। मैं पहले से ही कहानी पर काम कर रहा था और फिर से शुरुआत करने की पूरी अवधारणा तभी मेरे दिमाग में आई।’’ चोपड़ा ने कहा कि इस व्यक्तिगत क्षति से उबरने के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि जीवन एक वीडियो गेम की तरह है, ‘‘आप हारते हैं, एक बटन दबाते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं।

प्रमुख खबरें

Russia ने Kyiv पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें और Jet Drones, यूक्रेनी एयर डिफेंस की मुश्किलें बढ़ीं

PoJK में 4 महीने से Internet बंद और हिंसा, एक्टिविस्ट तस्लीमा अख्तर ने Pakistan को किया बेनकाब

Asian Games में बारिश से सभी क्वार्टर फाइनल रद्द, Semi Final में Sri Lanka से भिड़ेगा India

Donald Trump ने खारिज किया Iran का Hormuz प्रस्ताव, बातचीत की उम्मीद बरकरार