कोविड-19 पीड़ित परिवारों की लड़कियों की शादी का खर्च उठाएगा मेरा संगठन : परवेश वर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सांसद परवेश वर्मा ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण दिल्ली के जिन परिवारों के जीविका कमाने वाले सदस्यों की जान गई है, उस परिवार की लड़कियों की शादी के खर्च की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वाभिमान नामक उनका संगठन उठाएगा। राष्ट्रीय स्वाभिमान एक गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना परवेश वर्मा के पिता एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। भाजपा नेता ने कहा कि संगठन यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा कि लड़कियों की शादी तय समय पर हो।

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट के बागी सुरों कों शांत कर पाएंगी प्रियंका गांधी? दिल्ली में दोनों की मुलाकात

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद ने कहा,‘‘प्रत्येक पिता का सपना होता है कि वह अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करे, लेकिन यदि कोविड के कारण उसकी मौत हो जाती है तो वह परिवार काफी तनाव में आ जाता है। लेकिन ऐसे परिवारों को अब चिंता करने की जरुरत नहीं है। मेरा संगठन ऐसे परिवार की लड़कियों की शादी के खर्च की जिम्मेदारी उठाएगा जिनके परिवार में कोविड-19 के कारण जीविका कमाने वाला कोई सदस्य नहीं बचा है।

प्रमुख खबरें

दुष्कर्म मामले में वांछित Sajeer PM को Interpol Red Corner Notice के बाद UAE से भारत लाया गया

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa