मेरी ‘पार्टनर’ आधी भारतीय है, बेटे का मध्य नाम शेखर रखा है: Elon Musk

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

‘स्पेसएक्स’ के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी साथी शिवोन जिलिस ‘‘आधी भारतीय’’ हैं और उन्होंने अपने एक बच्चे का मध्य नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा है। जिलिस और मस्क के चार बच्चे हैं - जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, एक बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस।

ज़िलिस मस्क की एक कंपनी न्यूरालिंक में ‘ऑपरेशन्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स’ में निदेशक हैं। मस्क ने जिरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ के कार्यक्रम ‘पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ’ में साक्षात्कार में कहा, ‘‘जिलिस से मेरा एक बेटा है, उसका मध्य नाम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा गया है।’’

एस. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिकीविद् थे, जिन्हें ‘‘तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं पर उनके सैद्धांतिक अध्ययनों’’ को लेकर 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या जिलिस भारत में रही हैं, इस पर मस्क ने कहा जब वह छोटी थीं तभी उन्हें गोद ले लिया गया था और वह कनाडा में पली-बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनके पिता विश्वविद्यालय में पढ़ने आए थे, या कुछ ऐसा ही रहा होगा। मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्हें (जिलिस) गोद लिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा