माल्या पर मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: नितिन गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2018

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या को लेकर की गयी उनकी टिप्पणी को मीडिया ने तोड़ मरोड़कर संदर्भ से हटकर पेश किया। इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को गडकरी के हवाले से कहा गया कि ‘एक बार कर्ज का भुगतान नहीं करने वाले माल्या जी को चोर कहना अनुचित है।’ गडकरी ने माल्या के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को उचित बताया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शुक्रवार की शाम मीडिया से कहा, “मैंने सिर्फ इतना कहा था कि माल्या ने अगर कुछ गलत किया है और उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई चल रही है तो यह उचित है।”

उन्होंने कहा, “मैंने यह भी कहा कि उनका (विजय माल्य का) खाता 40 साल से प्राइम खाता था और 41वें साल में बिगड़ गया, तो व्यापार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।”

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी