म्यांमार में पुलिस की गोली से मारी गई महिला को दी गई श्रद्धांजलि, सैन्य शासन के खिलाफ प्रदर्शन जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

यांगून। म्यांमार में तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक रैली के दौरान पुलिस की गोली से मारी गई एक महिला को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। यांगून में लगभग एक हजार प्रदर्शनकारी जुटे और एक सड़क पर अस्थायी स्मारक बनाकर म्या थ्वेट खाइन की तस्वीर के पास एक पुष्प चक्र रखा। खाइन नेपीता में नौ फरवरी को सैन्य शासन के खिलाफ हुई रैली के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से घायल हो गई थीं। इस घटना के दो दिन बाद उनका जन्मदिन था। उनके परिजनों ने शुक्रवार को उनकी मौत हो जाने की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन की सीनेट में अपनी नियुक्ति को लेकर बढ़ रही परेशानी

प्रदर्शनकारियों ने आज अस्थायी स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘‘म्यांमा में तानाशाही खत्म करो’’ और ‘‘म्या थ्वेट खाइन आप हमेशा याद रहेंगी’’ जैसे नारे लगाए। यांगून के अतिरिक्त मंडलय शहर में भी प्रदर्शनकारियों ने खाइन को श्रद्धांजलि दी। म्यांमा में सेना ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को गत एक फरवरी को हटा दिया था और सत्ता खुद कब्जा ली थी। इसके साथ ही उसने आंग सान सूची सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

प्रमुख खबरें

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए