म्यांमार की सेना जुंटा ने तख्तापलट का विरोध करने वाले पश्चिमी कस्बे पर हमला किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

बैंकॉक। म्यांमा में अमेरिका और ब्रिटेन के दूतावासों ने पश्चिमी चिन राज्य में एक कस्बे पर सरकार की तरफ से किये गए भीषण हमलों की खबरों पर चिंता जाहिर की है जहां सत्तारूढ़ जुंटा ने सैन्य शासन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के कारण ‘मार्शल लॉ’ घोषित कर दिया है। चिनलैंड डिफेंस फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संघर्ष शनिवार को सुबह छह बजे से शुरू हुआ जब सरकारी सैनिकों ने हेलिकॉप्टर के माध्यम से मिनदात कस्बे के पश्चिमी हिस्से में गोलाबारी की जिससे कई घर तबाह हो गए।

इसे भी पढ़ें: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन की दूसरी खुराक

चिन मानवाधिकार संगठन ने एक बयान में कहा, “मिनदात कस्बे में अब घेराबंदी है और जुंटा सैनिकों द्वारा हवा एवं जमीन से हर तरीके से हमले का शिकार हो रहा है।” सांसदों द्वारा गठित छद्म नेशनल यूनिटी सरकार ने चेतावनी दी है कि, “अगले 48 घंटों में, मिनदात संभवत: युद्धभूमि में तब्दील हो सकता है और हजारों लोग विस्थापित होने के खतरे का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

NIA terror conspiracy case में अमेरिकी Matthew VanDyke को Delhi Court से मिली जमानत