म्यांमार की अदालत ने जापानी पत्रकार को दस साल कैद की सजा सुनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

बैंकॉक। सैन्य शासित म्यांमा की एक अदालत ने जुलाई में देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार जापानी पत्रकार को दस साल की जेल की सजा सुनाई है। जापान के एक राजनयिक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जापानी दूतावास के मिशन के उप-प्रमुख तेत्सुओ कितादा ने कहा कि तोरू कुबोता को बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन कानून का उल्लंघन करने के जुर्म में सात साल और उकसावे के अपराध में तीन साल की सजा सुनाई गई।

इसे भी पढ़ें: गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत का कारण बना कफ सिरप! चार भारतीय दवाओं के खिलाफ WHO ने जारी किया अलर्ट

इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन कानून में झूठी या उकसावे वाली सूचनाओं के प्रसार से जुड़ा अपराध शामिल है। वहीं, उकसावे से संबंधित कानून में वे सभी अपराध आते हैं, जो अशांति पैदा कर सकते हैं। देश के सबसे बड़े शहर यांगून में सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने 30 जुलाई 2022 को कुबोता को तख्तापलट के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों की तस्वीरें और वीडियो लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: दशहरा रैली के दौरान शक्ति प्रदर्शन के मामले में उद्धव पर भारी पड़े एकनाथ शिंदे

कुबोता म्यांमा में सेना द्वारा तख्तापलट कर सत्ता में आने के बाद हिरासत में लिए गए पांचवें विदेशी पत्रकार थे। उनसे पहले अमेरिकी पत्रकारों नाथन माउंग और डैनी फेनस्टरके अलावा पोलैंड के रॉबर्ट बोसियागा एवं जापान के युकी किताजुमी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें निर्वासित कर दिया गया था। म्यांमा में करीब 150 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से लगभग आधे को रिहा किया जा चुका है। लेकिन मीडिया पर अब भी सख्त प्रतिबंध लागू हैं।

प्रमुख खबरें

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल