म्यांमार में भूस्खलन की घटना से 41 लोगों की मौत, कई लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2019

मॉलम्याइन। म्यांमार के पूर्वी हिस्से में मॉनसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 41 हो गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार देर रात इसकी जानकारी दी, वहीं आपात कर्मियों ने सैकड़ों लापता लोगों की तलाश दूसरी रात भी जारी रखी। यह घटना शुक्रवार को मोन प्रांत के ये प्यार कोन में हुई जहां शुक्रवार को 27 घर बह गए।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, कई लापता

जीवित बचे लोगों की तलाश करने और कीचड़ में से शव निकालने के लिए खोज एवं बचाव दल रात भर काम में लगे रहे। स्थानीय प्रशासक जॉ मोई ऑन्ग ने बताया, ‘‘मृतकों की संख्या बढ़ कर 41 हो गयी है।’’ अब तक भूस्खलन के चलते 47 लोग जख्मी हो गए जबकि अधिकारियों का मानना है कि 80 लोग लापता हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी

Akhilesh Yadav ने नहीं दिया भाव तो Owaisi और Chandrashekhar Azad ने उतारी गठबंधन की नाव, वोटकटवों का गठजोड़ क्या सीटें भी जीत पायेगा?

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!