Myanmar में सैन्य हवाई हमला: अस्पताल पर विनाशकारी अटैक में 31 की मौत, गृहयुद्ध और भड़का

By Ankit Jaiswal | Dec 11, 2025

म्यांमार में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार पश्चिमी राखिन राज्य के म्राउक-यू शहर में गुरुवार शाम सैन्य हवाई हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 68 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर काम कर रहे राहतकर्मी वाई हुन आंग ने बताया कि अस्पताल पर हुआ यह हमला बेहद भयावह था और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई हैं।

संघर्ष पर नजर रखने वाले समूहों के मुताबिक 2021 में चुनी हुई सरकार को हटाने के बाद शुरू हुए इस संघर्ष में हर साल हवाई हमलों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। सेना का दावा है कि आने वाले चुनाव देश में स्थिरता लाने का रास्ता खोलेंगे, लेकिन विद्रोही समूह पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके नियंत्रण वाले इलाकों में वोटिंग होने नहीं देंगे।

यह पहला बड़ा हमला नहीं है। मौजूद जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते सगाइंग क्षेत्र में एक चाय दुकान पर हुए सैन्य हवाई हमले में कम से कम 18 नागरिकों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। फरवरी 2021 में आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार को हटाए जाने के बाद से देश में लगातार हिंसा बढ़ी है और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में लोग हथियार उठाने को मजबूर हुए हैं। आज स्थिति यह है कि देश के कई हिस्से गोलीबारी और संघर्ष की चपेट में हैं।

प्रमुख खबरें

सरकार का एक्शन, CBSE चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया, OSM की जांच के लिए बनाई गई कमेटी

India MEA Briefing: Delcy Rodriguez India Visit, India-Nepal, India-Bangladesh, Pakistan-EU Joint Statement संबंधी मुद्दों पर आया भारत का बयान

महंगाई के बीच Good News, Mother Dairy ने Milk Price पर दिया बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे दाम

Annamalai ने Nitin Nabin और Amit Shah से की मुलाकात, दिल्ली में सीक्रेट मीटिंग्स में बना बड़ा Game Plan!