By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022
बर्लिन| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि यूरोप और अमेरिका में बच्चों को प्रभावित करने वाली यकृत की एक रहस्यमयी बीमारी से एक बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि उसे अब तक दर्जनभर देशों से “अज्ञात स्रोत के एक्यूट हेपटाइटिस” के कम से कम 169 मामलों की जानकारी प्राप्त हुई है।
डब्ल्यूएचओ के एक बयान में कहा गया, “यह स्पष्ट नहीं है कि हेपटाइटिस के मामले बढ़े हैं या पहले से अधिक मात्रा में हेपटाइटिस के मामले सामने आए हैं जो पहले नहीं आते थे।” विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामले ठंड से संबंधित वायरस के हो सकते हैं और इसपर अनुसंधान जारी है।