एलियंस के राज से उठा पर्दा? अमेरिका से कौन सा नया वीडियो आ गया सामने

By अभिनय आकाश | May 25, 2026

ईरानी नावों पर एलियंस की जासूसी अमेरिकी फाइटर जेट6 एलियंस के स्पेसक्राफ्ट के साथ आसमान में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की दूसरे ग्रह के लोगों से बातचीत और यूएस के नेशनल पार्क में यूएफओ की लैंड तस्वीरें  आज तक दुनिया के सामने नहीं आई। और ना आई थी एलियंस के होने की सच्चाई। अब तक फिल्मों और कहानियों तक ही एलियंस का जिक्र होता था। लेकिन अब धरती के दूसरे ग्रह पर रहने वाले लोगों के राज से उठने लगा है पन्ना। दुनिया के सामने आया है ऐसा सच जो अब तक किसी ने ना देखा था और ना ही सुना था। यह एक ऐसा सच है जिसने एलियंस से जुड़े तमाम सवालों और रहस्यों पर से पर्दा उठा दिया है। सामने आईं तस्वीरें बताती हैं कि क्या सच में एलियंस होते हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने यूएफओ से जुड़ी बेहद संवेदनशील और डिकोड की गई फाइलों का दूसरा सेट जारी कर दिया है और बता दिया है कि कब और क्यों एलियंस धरती पर उतरे। दावा किया जा रहा है कि आसमान में उड़ने वाली चीज एलियंस का स्पेसक्राफ्ट है। जिससे अमेरिकी वायु सेना ने अपने F16 फाइटर जेट से मार दिलाया। यह वीडियो अमेरिका ने जारी किया है और वीडियो फरवरी 2023 का है। इस फुटेज में अमेरिकी एयरफोर्स का एक फाइटर जेट लेकर ऊपर एक अज्ञात वस्तु को मार गिराते हुए साफ दिख रहा है। यह घटना उस समय हुई थी जब चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिका में हड़कंप मच गया था। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर आसमान में उड़ने वाली वो चीज थी क्या? 

इसे भी पढ़ें: मुझे भारत से प्यार... PM मोदी को सरप्राइज कॉल कर क्या बोले ट्रंप?

यह बड़ा सवाल है जो अमेरिका 1935 से यूएफओ प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है और कभी भी दुनिया के सामने अपनी रिसर्च को नहीं रखता वो अमेरिका अचानक यूएफओ प्रोजेक्ट से जुड़ी रिसर्च की फाइलों का दूसरा बैच जारी कर रहा है। आज नहीं तो कल अमेरिका का यह सच भी सामने आ ही जाएगा। लेकिन अभी जो उसने 51 सनसनीखेज वीडियोस जारी किए हैं, जिनमें से यह वीडियो भी शामिल है। यह वीडियो अमेरिकी सेना के थर्मल सेंसर से रिकॉर्ड की गई है। इसमें एक चमकती हुई रहस्यमई वस्तु समुद्र के ऊपर बेहद तेज गति से होती दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह ऑब्जेक्ट एक सैन्य जहाज के पास से तेजी से गुजरता नजर आ रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह घटना परर्शियन गल्फ यानी अरब की खाड़ी क्षेत्र में हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि यह एलियन टेक्नोलॉजी है। और देखिए जो वीडियो अमेरिका ने जारी किया है उसे देखने के बाद लगता है कि धरती के बाहर भी कोई ऐसा ग्रह है जहां पर लोग रहते हैं और हम उन्हें एलियंस मानते हैं और यही वो लोग हैं जो कि किसी खास मकसद से हमारी धरती पर बीच-बीच में आकर यहां पर अपना प्रेजेंस बताते रहते हैं। ट्रंप प्रशासन ने दुनिया के सामने जिन दस्तावेजों से लेकर वीडियो और फोटोस जारी कर दिया है। इन फाइलों में सबसे ज्यादा चर्चा इस 6 सेकंड के वीडियो की हो रही है। इस रहस्यमई वीडियो ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। 

इसे भी पढ़ें: कोई कमी नहीं आने देंगे...अमेरिका के साथ डील होते ही रूस का भारत पर तगड़ा ऐलान!

सबसे दिलचस्प हिस्सा अपोलो 12 मिशन का ट्रांसक्रिप्ट माना जा रहा है। इसमें अंतरिक्ष यात्री उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यान के पास चमकती चीजें दिखने की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। अपोलो 12 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया कि गहरे अंतरिक्ष में जब उनकी आंखें बंद होती थी तब उन्हें अचानक चमकती हुई रोशनी दिखाई देती थी। कुछ अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि यह रोशनियां उनकी नजर के सामने क्षैतिज दिशा में तेजी से गुजरती हुई लकीरों जैसी लगती थी। दूसरों ने इसे ऐसा बताया जैसे किसी ने अंतरिक्ष यान के अंदर उनकी आंखों के सामने अचानक एक छोटी सी टॉर्च चमका दी। हालांकि बाद में नासा ने निष्कर्ष निकाला कि यह घटना बाहरी वस्तुओं की वजह से नहीं थी। बल्कि संभवतः कॉस्मिक किरणों के अंतरिक्ष यात्रियों के रेटिना से टकराने के कारण होती थी। जिससे उन्हें यह चमक दिखाई देती थी। कॉस्मिक किरण अंतरिक्ष से आने वाली अत्यंत तेज और ऊर्जावान कण होते हैं जो प्रकाश की गति के करीब यात्रा करते हैं और पूरे ब्रह्मांड में घूमते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 95 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत करीब 500 लापता

Instagram पर बढ़ा Teen Safety संकट, US Court में Adam Mosseri ने कबूला Take a Break फीचर का कड़वा सच

Supreme Court 1 सितंबर को UPSC CSE 2025 में OBC क्रीमी लेयर मामले पर सुनवाई करेगा

Delhi में H1N1 के 138 नए मामले मिले, अस्पतालों में बनेंगे फ्लू कॉर्नर और आइसोलेशन वार्ड