एन बिरेन सिंह ने कहा- दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी बीजेपी, चुनाव बाद गठबंधन पर विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि मेरे सहित मणिपुरी लोग चाहते हैं कि अफ्सपा हटाया जाए लेकिन केंद्र के साथ परस्पर सहमति से; राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मणिपुर सरकार म्यांमार में रह रहे मणिपुरी उग्रवादियों के साथ सार्थक बातचीत करने की कोशिश कर रही है। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा विधायकों की संख्या दोगुनी होगी, पार्टी दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगी; जरूरत पड़ने पर हम चुनाव बाद गठबंधन पर विचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर चुनाव: कांग्रेस ने पूर्व CM को थाउबल से बनाया उम्मीदवार, एन बीरेन सिंह के खिलाफ शरदचंद्र सिंह को मिला टिकट

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी को और दूसरे चरण की वोटिंग 3 मार्च को होगी। इसी के साथ राज्य में आचार संहिता भी लागू हो गई है।  

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर Gold-Silver की मजबूत अग्रिम बुकिंग से आभूषण कारोबारियों में उत्साह

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस