एन बीरेन सिंह ने विधानसभा के सदस्य रूप में ली शपथ, CM फेस की नहीं हुई पुष्टि

By अनुराग गुप्ता | Mar 14, 2022

इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फिर वापसी हुई है। जिसके बाद एन बीरेन सिंह ने 12वीं मणिपुर विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इससे पहले नवनिर्वाचित विधायक सोरोखैबम राजेन सिंह ने रविवार को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी। हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पी शरतचंद्र को 18,000 से अधिक वोट से हराया था। 

CM फेस की नहीं हुई पुष्टि

आपको बता दें कि एन बीरेन सिंह ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है लेकिन अभी तक उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण नहीं की है। उन्होंने बताया था कि नई सरकार 19 मार्च से पहले बनेगी, जब राज्य विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अगले कुछ दिनों में फैसला लिया जाएगा कि कौन नेतृत्व करेगा। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष में ‘राजा’ तो बहुत लेकिन जो मोदी को टक्कर दे, वैसा ‘महाराजा’ अभी नहीं दिखता 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्यपाल ला गणेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आपको बता दें कि 60 सीटों वाले पूर्वोत्तर राज्य की भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इस दौरान राज्यपाल ने कहा था कि एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और वह स्थायी व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट