उत्तर कोरिया ने किया चौथा मिसाइल परीक्षण, दक्षिण कोरिया पर बना रहा है दबाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

सियोल। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक नव विकसित विमान भेदी मिसाइल का परीक्षण किया है। हाल में किया गया यह उसका चौथा मिसाइल परीक्षण है। उत्तर कोरिया ने करीब छह महीने बाद सितंबर में एक बार फिर मिसाइल परीक्षण शुरू किया था, हालांकि वह दक्षिण कोरिया के साथ कुछ शर्तों पर बातचीत को तैयार है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अमेरिका को आर्थिक प्रतिबंधो में ढील और अन्य रियायतें देने के लिए राजी कर पाए।उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने कहा कि विमान-रोधी मिसाइल परीक्षण ‘‘विमान-रोधी मिसाइल प्रणाली के विभिन्न संभावित अध्ययन एवं विकास की दिशा में बहुत व्यावहारिक महत्व रखता है।’’

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये