राफेल नडाल को बड़ा झटका, शंघाई मास्टर्स 2019 से हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

शंघाई। राफेल नडाल कलाई की चोट के कारण अगले सप्ताह से शुरू होने वाले शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से हट गये हैं। स्पेन के विश्व में नंबर दो खिलाड़ी नडाल इस वजह से पिछले महीने लीवर कप से भी हट गये थे। यह लगातार दूसरा साल है जबकि 19 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल शंघाई मास्टर्स में नहीं खेलेंगे। 

इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने बयान में कहा कि जैसा कि आप सभी संभवत: जानते हैं कि लीवर कप के दौरान मेरे बायें हाथ की कलाई में दर्द था और मेरे पास इस शानदार प्रतियोगिगता के लिये तैयार होने का समय नहीं है। मुझे उम्मीद है कि मैं 2020 में शंघाई में वापसी करूंगा। मौजूदा यूएस ओपन चैंपियन नडाल 19 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर